12 घंटे में 20 मिमी बारिश दर्ज, अब 10 से फिर आशंका

ग्वालियर । शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। 12 घंटे में 20.2 मिली मीटर पानी बरस गया। देर शाम भी गरज-चमक के साथ पानी के साथ ओले भी गिरे। इस वजह से मौसम में भी ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च से बारिश थम जाएगी और आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन 10 मार्च से फिर अगले 48 घंटे बादल बरसना शुरू हो जाएंगे। बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।


वर्ष 2015 में दिसंबर, जनवरी, फरवरी में बारिश हुई थी और मार्च में हर चार दिन बाद मौसम बदला और बारिश व ओले गिरे थे। मार्च 2015 के 31 दिनों में 107 मिमी से ज्यादा बारिश होने की वजह से 100 का रिकॉर्ड टूट गया था। इस बार भी 2015 जैसी स्थिति बन रही है। मार्च में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, इससे मौसम में बदला आ रहा है। 1 मार्च से 6 मार्च के बीच 28.3 मिली मीटर पानी बरस चुका है। अमूमन मार्च में इतनी बारिश नहीं होती है, लेकिन इस बार लगातार बारिश हो रही है। हर तीन से चार दिन में बारिश का मौसम हो रहा है। यह सिलसिला 17 मार्च तक रहेगा।


 

कश्मीर की ओर से आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ


10 मार्च को जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा। इससे पश्चिमी राजस्थान में एक निम्नदाब का क्षेत्र विकसित हो जाएगा, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग में 10, 11 मार्च को बारिश व ओले गिरने की आशंका है।


12, 13, 14 मार्च को आसमान साफ रहेगा। 15 मार्च के बाद मौसम बलना शुरू हो जाएगा। 16 मार्च से अगले दो दिन तक फिर से बारिश व ओलों के आसार हैं। क्योंकि 15 मार्च को जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा।


 

बारिश की वजह से 20 मार्च तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम में ठंडक रहेगी।


गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश


गुरुवार रात के बाद शुक्रवार सुबह भी शहर में झमाझम बारिश हुई। इन 12 घंटे में 20.2 मिमी पानी बरस गया। इसके बाद आसमान साफ हो गया, लेकिन शाम 4 बजे फिर से मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गईं। गरज-चमक के साथ कहीं हलकी तो कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिसे अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिसे कम रहा। गत दिवस रात में ओलों की बारिश हुई थी। इस कारण दिन में ठंडक का अहसास नहीं हुआ।


तेज हवा व बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल खेत में लेट गई है। सरसों पककर तैयार है, कटने की तैयारी है, लेकिन बारिश व ओले फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सब्जी की फसल को भी नुकसान हो रहा है।


अधिकतम तापमान-27.7 डिसे


न्यूनतम तापमान-15.6 डिसे


बारिश-20.2मिमी


पारे की चाल


समय तापमान


05ः30 16.4


08ः30 18.0


11ः30 23.6


14ः30 26.8


17ः30 25.4


( यह तापमान सुबह 5ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे के बीच का है। हर तीन घंटे का तापमान है)


वर्जन


7 मार्च को बारिश थम जाएगी। पश्चिम राजस्थान में निम्नदाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इससे 10 मार्च से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है।


वेदप्रकाश सिंह, उपनिदेशक मौसम विभाग भोपाल


Popular posts
 ग्वालियर किले पर बने स्मारकों में सबसे ऊंचा है तेली का मंदिर, 30 मीटर है ऊंचाई
Image
कोरोना वायरस / 39 दिन में विदेश से आए 36 यात्री, सैंपल लिए सिर्फ 6 के, अब जमातियों के संपर्क ढ़ूंढ़ने सभी मुस्लिम बस्तियों में होगी स्क्रीनिंग
Image
आवास सिंह के पूर्व चेयरमैन बोले- खत्म की जाए बेस एफएआर की असमानता; सुलझाएं कैचमेंट एरिया में निर्माण का विवाद
ग्वालियर में लॉकडाउन / जन्मदिन मना रहे लोगों को समझाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला; तहसीलदार समेत कई पुलिस कर्मी घायल
Image
8 लाख में किया था दो मुंहा सांप का सौदा, ग्राहक बनकर मिली पुलिस; दो तस्कर गिरफ्तार