20 लाख रु. के नकली नोटों के साथ ओझर के 2, राजपुर का एक आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी / ओझर के 2 व राजपुर का 1 आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच ने 20 लाख रु. के (2000, 500, 200) नकली नोटों के साथ मानपुर के पास ढाबे से गिरफ्तार किया। ये आरोपी इंदौर में नकली नोट बनाकर अलग-अलग जिलों में खफाते थे। पकड़े जाने के दौरान ये नोट सप्लाय करने के लिए संबंधित व्यक्ति के इंतजार में खड़े थे। क्राइम ब्रांच इंदौर ने औझर, राजपुर, बालसमुद में आरोपियों के घर सहित इनसे जुड़े लोगों के घरों में दबिश दी। वहीं दो आरोपियों के फोटो बालाबच्चन के स्वागत बैनर पर छपे हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्राइम ब्रांच इंदौर के अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपियों में अकरम मंसूरी, गोलू उर्फ शहजाद अली निवासी ओझर और फिरोज खान निवासी राजपुर शामिल हैं। तीनों आरोपी इंदौर के परदेशीपुरा में नकली नोट छापते थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परदेशीपुरा स्थित मकान पर छापा मारा, यहां से नकली नोट छापने के संसाधन जब्त किए। बताया जा रहा है तीनों आरोपी पिछले कई महीनों से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे।


नोट ऐसे बनाते थे कि सामान्य व्यक्ति पहचान नहीं सकता
आरोपी नकली नोट इतनी सफाई से बनाते थे की सामान्य व्यक्ति पहचान नहीं सकता। आरबीआई गाइड लाइन के अनुसार नोटों की गुणवत्ता की परख करने सभी नोट नकली पाए गए। नोट छापने में प्रयोग की जाने वाली स्याही असली नोटों के समान थी। लेकिन नोटों में मुद्रित वाटरमार्क व अन्य पहचान चिन्ह अलग थे।


ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हैं तीनों
औझर निवासी शहजाद के पास आयशर, अकरम के पास ट्रक और राजपुर निवासी फिरोज के पास भी ट्रक है। इसके अलावा ये बालसमुद बेरियर पर काम करता था। अनुमान है तीनों ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े है।


दो आरोपियों पर है मामले दर्ज
अकरम पर नागलवाड़ी थाने पर पुलिस से मारपीट करने, बलवा का केस व बड़वानी थाने पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। फिरोज पर 1 माह पहले मारपीट का केस दर्ज है। शहजाद पर केस है या नहीं, पुष्टि नहीं हुई।


अनुमान... दो करोड़ रु. से ज्यादा खपा चुके नकली नोट
अनुमान है अब तक ये दो करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट अलग-अलग स्थानों पर खफा चुके हैं। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ आरोपियों ने किन क्षेत्रों में नकली नोट खफाए। इनसे जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए सुबह से दोपहर तक इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने औझर, बालसमुद और राजपुर में आरोपियों के घर सहित इनसे जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया है की आरोपियों के घर से क्राइम ब्रांच को क्या मिला है।


Popular posts
 ग्वालियर किले पर बने स्मारकों में सबसे ऊंचा है तेली का मंदिर, 30 मीटर है ऊंचाई
Image
कोरोना वायरस / 39 दिन में विदेश से आए 36 यात्री, सैंपल लिए सिर्फ 6 के, अब जमातियों के संपर्क ढ़ूंढ़ने सभी मुस्लिम बस्तियों में होगी स्क्रीनिंग
Image
आवास सिंह के पूर्व चेयरमैन बोले- खत्म की जाए बेस एफएआर की असमानता; सुलझाएं कैचमेंट एरिया में निर्माण का विवाद
ग्वालियर में लॉकडाउन / जन्मदिन मना रहे लोगों को समझाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला; तहसीलदार समेत कई पुलिस कर्मी घायल
Image
8 लाख में किया था दो मुंहा सांप का सौदा, ग्राहक बनकर मिली पुलिस; दो तस्कर गिरफ्तार