ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वॉड की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। फ्लाइंग स्क्वॉड में पर्याप्त सदस्य नहीं होने से वे रवाना नहीं हो पा रहे हैं।
जेयू की स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में नकल पकड़ने के लिए दो फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं, लेकिन फ्लाइंग स्क्वॉड में प्रोफेसर नहीं हैं। जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड कॉलेजों में नहीं जा पा रहा है। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग से भी पांच प्रोफेसर मांगे थे, लेकिन प्रोफेसर नहीं मिल सके हैं।