गुना। महिला जैन मिलन कैंट समिति के चुनाव आम सहमति से हुए। इसमें करुणा जैन को वर्ष 2020-21 के लिए अध्यक्ष चुना गया। जबकि अर्चना जैन मंत्री एवं मंजू जैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। उक्त आयोजन सरिता जैन के निवास पर भक्तांबर पाठ और भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव कराया गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इंदौर से मुनिश्री 108 निर्वेगसागर महाराज की प्रेरणा से संचालित साधर्मी वात्सल्य योजना पर डॉ. विशाल जैन से मार्गदर्शन लेने मीटिंग में चर्चा की गई।
करुणा जैन बनीं महिला जैन मिलन की अध्यक्षᅠ