आरोन। खेत पर काम करने के लिए गई एक महिला ने दोनों पैर से दिव्यांग युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात बुधवार को सुबह 11 बजे की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 35 वर्ष है। इसने बताया है कि वह खेत पर गई थी, तभी यहां कस्बा मड़ी निवासी राजेश पुत्र ओमकार कुशवाह आ गया। इसने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता चिल्लाई, तो आरोपित यहां से भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर करने के बाद आरोपित राजेश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।
खेत पर काम करने गई महिला से दुष्कर्म
• SHAKEELUDDIN MANSURI