गुना। हनुमान गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज एवं मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका मां प्रतिभामति माताजी एवं सुयोगमति माताजी के सानिध्य में यह विधान प्रतिदिन चल रहा है। इस अवसर पर विधानाचार्य संजय शास्त्री एवं त्रिलोक जैन के निर्देशन में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंगलाष्टक के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, शांतिधारा के बाद संगीतमय विधान शुरू होता है। श्रद्धालु अनंतानंत भगवान सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना कर रहे हैं। विधान का समापन 10 मार्च को होगा। इस मौके पर सुबह मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, सरस्वती पूजन, गुरुपूजन के बाद विश्व शांति की कामना से महायज्ञ का होगा। इसमें विभिन्ना इंद्र-इंद्राणी बने श्रद्धालु पूर्णाहूति देंगे। वहीं रात्रि 8 बजे से 48 दीपों के साथ भक्तांबरजी का संगीतमय पाठ का आयोजन होता है।
मंगलाष्टक के साथ भगवान जिनेंद्र का किया अभिषेक