गुना। प्रदेश से बीमारी का इलाज कराने मुंबई जाने वाले प्रदेश के शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों जिनमें माता-पिता, पत्नी, पुत्र-पुत्री को मुंबई में रुकने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा उन्हें वहां लगने वाले किराए में 40 प्रतिशत छूट के रूप में मिलेगी। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए प्रदेश से अस्पताल डॉक्टर का मेडिकल रैफरल सर्टिफिकेट मुंबई में चैक-इन करते समय प्रस्तुत करना होगा। मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के मध्यालोकष भवन का वर्तमान में संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।
मुंबई में इलाज की सुविधा
• SHAKEELUDDIN MANSURI