ग्वालियर। तहसीलदार आरएन खरे और उनकी टीम ने शुक्रवार को गिरवाई क्षेत्र में श्रीराम वाटिका और नारायणी वाटिका को सील कर दिया। दोनों वाटिकाओं के संचालक पर अर्थदंड पूर्व में लगाया गया था जो कि जमा नहीं किया गया। श्रीराम वाटिका पर 12 लाख और नारायणी वाटिका पर 10 लाख रूपए अर्थदंड बकाया है। अर्थदंड जमा करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
श्रीराम और नारायणी वाटिका सील