भोपाल में दो नगर निगम बनने की संभावनाएं खत्म; मास्टर प्लान का ड्राफ्ट भी वापस होने के आसार

भोपाल / प्रदेश में हो रहे राजनीतिक बदलाव के साथ ही भोपाल में दो नगर निगम गठन की संभावनाएं समाप्त हो गईं हैं। महापौर का चुनाव भी अब पार्षदों के बीच से नहीं होगा बल्कि पहले की तरह जनता सीधे महापौर का चुनाव करेगी। भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट भी वापस होने के आसार हैं। नई सरकार के गठन के बाद नगरीय आवास एवं विकास विभाग दो निगम गठन की अधिसूचना वापस ले सकता है। महापौर चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव के लिए नगरपालिक निगम अधिनियम में संशोधन करना होगा। दिसंबर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुरानी कोलार नगरपालिका को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जिला कांग्रेस ने दो नगर निगम के गठन का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर दावे- आपत्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक तरफ दो निगम गठन की फाइल 5 माह से राज्यपाल के पास विचाराधीन है और दूसरी तरफ भाजपा के जिला महामंत्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। भाजपा ने इसको लेकर आंदोलन भी किया था और निगम परिषद ने भी इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। एेसे में सरकार बदलने पर दो नगर निगम गठन की प्रक्रिया रुकना तय है। 


ड्राफ्ट वापस होगा या फिर संशोधन होंगे


दस साल के इंतजार के बाद भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी हुआ था। भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि ड्राफ्ट तैयार करने से पहले उनसे सलाह लेने की केवल औपचारिकता निभाई गई। कांग्रेस नेताओं के इशारे पर ही लैंडयूज तय किए गए। एेसे में ड्राफ्ट को वापस लेकर नए सिरे से तैयार किया जाना चाहिए। संभावना यह भी है कि दावे, आपत्ति और सुझावों का समय बढ़ाकर प्लान में बदलाव किए जा सकते हैं।


Popular posts
 ग्वालियर किले पर बने स्मारकों में सबसे ऊंचा है तेली का मंदिर, 30 मीटर है ऊंचाई
Image
कोरोना वायरस / 39 दिन में विदेश से आए 36 यात्री, सैंपल लिए सिर्फ 6 के, अब जमातियों के संपर्क ढ़ूंढ़ने सभी मुस्लिम बस्तियों में होगी स्क्रीनिंग
Image
आवास सिंह के पूर्व चेयरमैन बोले- खत्म की जाए बेस एफएआर की असमानता; सुलझाएं कैचमेंट एरिया में निर्माण का विवाद
ग्वालियर में लॉकडाउन / जन्मदिन मना रहे लोगों को समझाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला; तहसीलदार समेत कई पुलिस कर्मी घायल
Image
8 लाख में किया था दो मुंहा सांप का सौदा, ग्राहक बनकर मिली पुलिस; दो तस्कर गिरफ्तार