डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार

गुना। फतेहगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र की कोहन नदी के किनारे से चार बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले हैं। आरोपितों का एक साथ यहां से भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस के बाद उन्होंने मौके पर घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम राजपवन पुत्र मान सिंह कंजर उम्र 20 साल, मिथुन पुत्र कंकन सिंह कंजर उम्र 30 साल, बागन सिंह पुत्र मान सिंह कंजर उम्र 26 साल व हमीर सिंह पुत्र लालाराम कंजर निवासीगण ग्राम बटावदा, थाना बापचा(राजस्थान) बताये। यहां से भागने वाले व्यक्ति का नाम अरविन्द कंजर बताया गया। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो कट्टे, चार कारतूस, एक तलवार, एक लोहे की टामी व बिना नंबर की दो मोटर साइकिल जब्त कीं।


Popular posts
 ग्वालियर किले पर बने स्मारकों में सबसे ऊंचा है तेली का मंदिर, 30 मीटर है ऊंचाई
Image
कोरोना वायरस / 39 दिन में विदेश से आए 36 यात्री, सैंपल लिए सिर्फ 6 के, अब जमातियों के संपर्क ढ़ूंढ़ने सभी मुस्लिम बस्तियों में होगी स्क्रीनिंग
Image
आवास सिंह के पूर्व चेयरमैन बोले- खत्म की जाए बेस एफएआर की असमानता; सुलझाएं कैचमेंट एरिया में निर्माण का विवाद
ग्वालियर में लॉकडाउन / जन्मदिन मना रहे लोगों को समझाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला; तहसीलदार समेत कई पुलिस कर्मी घायल
Image
8 लाख में किया था दो मुंहा सांप का सौदा, ग्राहक बनकर मिली पुलिस; दो तस्कर गिरफ्तार