डबरा। शहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में दो लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी रिंकू (35) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी लक्ष्मी कॉलोनी ने बताया कि गुरुवार को रात 9 बजे घर जा रहा था। रास्ते में खड़े मनीष और संदीप साहू ने रोक लिया और अश्लील गालियां देने लगे। जब मैंने उनका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रात को थाने पहुंचकर फरियादी ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दो लोगों ने मिलकर युवक से की मारपीट, मामला दर्ज
• SHAKEELUDDIN MANSURI