गुना। चांचौड़ा पुलिस ने लूट के प्रकरण में लगभग 17 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी चैन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर से की गई है। जानकारी के अनुसार इंचार्ज टीआई आरबी शर्मा को सूचना मिली कि न्यायालय चांचौड़ा के लूट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा स्थाई वारंटी चैन सिंह पुत्र देवकरण मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम मोगरा को अभी उसकेे खेत पर देखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने मौके पर दबिश दी। यहां से स्थाई वारंटी चैन सिंह पुत्र देवकरण मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम मोगरा की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लूट के मामले में 17 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार